रीवा के बाल सम्प्रेक्षण गृह में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
रीवा में डॉग बाइट का शिकार हुए 14 वर्षीय किशोर की मौत रैबीज संक्रमण से हो गई, जबकि उसे तीन डोज रैबीज वैक्सीन लग चुकी थी। परिजनों ने इंजेक्शन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। कलेक्टर ने मामले की जांच कर अस्पताल से रिपोर्ट मांगी है।














